logo

मंत्री संजय प्रसाद यादव का संकल्प रंग लाया, परस्पनी होम्योपैथिक कॉलेज में फैकल्टी बहाली की प्रक्रिया शुरू

SANJAY0321.jpg

गोड्डा
गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राज्य सरकार में उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव के प्रयासों से परस्पनी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की मान्यता बहाली की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कॉलेज में फैकल्टी की बहाली को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया गया है, जो लंबे समय से अटके इस मुद्दे पर ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा, "यह मेरे गोड्डा विधानसभा वासियों के एक-एक वोट की ताक़त है जो मुझे आज अपनों के लिए हर परिस्थिति में लड़ने का हौसला देती है। जो मैं कहता हूँ, उसे डंके की चोट पर करके दिखाता हूँ।"
उन्होंने बताया कि विगत दिनों उन्होंने कॉलेज की मान्यता बहाल करने को लेकर संबंधित विभाग को स्पष्ट और लिखित रूप में पत्र सौंपा था। इसके बाद तमाम विरोधों, तंजों और अफवाहों के बावजूद उन्होंने अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे।
"मुझे अपने कर्म और मेहनत पर भरोसा था, और आज उसका परिणाम सामने है," उन्होंने गर्व से कहा।


मंत्री यादव ने याद दिलाया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर उन्होंने छात्रों से वादा किया था कि कॉलेज की मान्यता बहाल करवाई जाएगी, और आज वह वादा पूरा होता दिख रहा है। फैकल्टी बहाली प्रक्रिया के पूरा होते ही कॉलेज को पूर्ण मान्यता मिल जाएगी।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "जो कहते थे कि 'नहीं होगा', आज उनके चेहरे पर ही इसका जवाब है।"
अंत में उन्होंने गोड्डा की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, "गोड्डा ने ठाना है – अब विकास कोई नहीं रोक सकता!"
यह निर्णय गोड्डा क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की बड़ी खबर है, जो लंबे समय से कॉलेज के भविष्य को लेकर आशंकित थे। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही नई बहालियों के साथ कॉलेज पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest